Azamgarh news :रास्ता पूछने के विवाद में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

रास्ता पूछने के विवाद में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

दीदारगंज थाना अंतर्गत बेला निवासी नीलम मिश्रा पत्नी सद्गुरु प्रसाद मिश्रा, निवासी द्वारा थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 18.10.2026 को शाम करीब 05:00 बजे खेतापट्टी-फत्तेपुर पक्की सड़क पर ग्राम बेला के तिराहे के पास रास्ता पूछने की बात को लेकर अभियुक्त आंशु राजभर ने उनके पति सद्गुरु प्रसाद मिश्रा की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज के नेतृत्व में दिनांक 19.10.2026 को थाना दीदारगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना/क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संग्रामपुर से फत्तेहपुर जाने वाले रास्ते के तिराहे से वांछित अभियुक्त आंशु राजभर को समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button