जबलपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन
A grand celebration of traditional weapon worship on Vijayadashami was held at Jabalpur Police Line.
जबलपुर के पुलिस लाइन में विजयादशमी और दशहरा के पावन अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण (PWD) मंत्री श्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ही कार्यक्रम में आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक (SP), एडिशनल एसपी, कलेक्टर, महापौर, स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व जवान शामिल हुए।
शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शस्त्रों की साफ-सफाई, रखरखाव और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों ने बताया कि दशहरा पर शस्त्र पूजन एक पुरानी और सनातन परंपरा है, जो पुलिस बल के गौरव, सम्मान और कर्तव्यों का प्रतीक है। पूजन के दौरान प्रतीक के रूप में बलि की रस्म भी निभाई गई और देवी मां के चरणों में प्रार्थना कर पुलिस बल की सुरक्षा तथा सफलता की कामना की गई।
बाइट राकेश सिंह पीडब्ल्यूडी मंत्री
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



