Jabalpur news:त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर की दुकानों में भीषण आग,तीन से चार दुकानें जलकर खाक
Jabalpur News: A massive fire broke out in the shops of Tripura Sundari Temple complex, three to four shops were burnt to ashes.

जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में 3 से 4 संचालित दुकानों में लगी आग ने चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। वहीं,भेड़ाघाट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।दरअसल,यह पूरा मामला जबलपुर जिले के भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर का है। यहां अचानक दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से तीन से चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। दुकानों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया,जिससे दुकानदारों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि नुकसान की वास्तविक कीमत का आकलन फिलहाल सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं…आग की लपटों के चलते आसपास की दुकानों तक भी आग फैलने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में आग पर जल्द से जल्द काबू पाना राहत और बचाव की दृष्टि से बेहद जरूरी है। फिलहाल आग बुझाने की कार्रवाई और घटनास्थल की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बाइट – फायर कर्मी
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



