आजमगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत,परिवारों में मचा कोहराम
Two people died in two separate road accidents in Azamgarh, causing chaos in their families.
आजमगढ़:जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसों में वाहनों की लापरवाही से लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलंदरपुर गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र सुभाष अपनी मां मीरा देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर आजमगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान कोहरौड़ा के पास चार पहिया के अज्ञात चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सूरज कुमार की मौत हो गई और उनकी मां मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गहै। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वहीं, दूसरी घटना में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खड़गपुर गांव निवासी प्रेमशिला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रमोद के लगभग 18 वर्षीय पुत्र कुणाल गौड़ गोसाईं की बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज गति से वाहन चलाने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसों से प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है।



