आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tragic accident in Azamgarh: Bike rider dies after being hit by a tractor

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव स्थित काली चौराहे के पास बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान निजामाबाद थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी संजय कुमार (22) पुत्र मंगल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय कुमार संजरपुर बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुजियारी गांव के काली चौराहे के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

 

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button