आजमगढ़:काफी सीधे सादे ईमानदार,सरल हृदय के मृदुभाषी आई ए एस उपजिलाधिकारी से क्षेत्रवासियों को बहुत उम्मीदें हैं

Azamgarh: The people of the area have great expectations from the simple, honest, soft-spoken IAS Sub-Divisional Magistrate.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद के काफी सीधे सादे ,ईमानदारी की प्रतिमूर्ति ,सरल हृदय के मृदुभाषी,क्षेत्र की जनता की उम्मीदों के किरण निजामाबाद आई ए एस उपजिलाधिकारी अयान जैन जब से निजामाबाद आए हैं तब से क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से काफी खुश है।अपने कार्यों के प्रति समर्पित उपजिलाधिकारी अपने चैंबर में ठीक दस बजे जनता की शिकायतों को सुनने बैठ जाते है।चाहे कोई आए या न आए लेकिन ठीक दस बजे उपजिलाधिकारी अपने चैंबर में बैठे मिलते है।ऐसे ईमानदार छवि के अपने कार्यों के प्रति समर्पित उपजिलाधिकारी के दरबार में एक एक व्यक्ति बारी बारी से अपनी समस्या जाकर कहता हैं और सरल हृदय के मृदुभाषी आई ए एस उपजिलाधिकारी अयान जैन जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निदान अपने द्वारा करने लायक होता है तो कर देते है या फिर नायब तहसीलदार या लेखपाल को फोन द्वारा बुलवाकर उनकी समस्या का निदान करवा देते हैं। ऐसे ईमानदार उपजिलाधिकारी के आने से तहसील के अधिवक्ता ,लेखपाल, क्षेत्र की जनता सभी उपजिलाधिकारी के कार्यों से खुश दिखाई दे रहे है।काफी मिलनसार सभी लोगों का सम्मान करने वाले उपजिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन से एक बार मिलने के बाद सभी लोग उनका मुरीद हो जाते हैंऐसा व्यवहार उपजिलाधिकारी निजामाबाद का है।अपनी न्यायप्रियता से क्षेत्रीय जनता के दिलों में जगह बनाने वाले उपजिलाधिकारी निजामाबाद से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button