Azamgarh News:थाना देवगांव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

*थाना– देवगांव, जनपद आजमगढ़*

*थाना देवगांव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

गिरफ्तार अभियुक्त अकरम के विरुद्ध सुल्तानपुर जनपद में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित पूर्व के कई अभियोग पंजीकृत।

दिनांक 23.10.2026 को उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, चौकी प्रभारी लालगंज, मय हमराह पुलिसकर्मियों के क्षेत्र में देखभाल एवं चेकिंग के दौरान टीकरगढ़ में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कबाड़ का कार्य करने वाला एक व्यक्ति पिकअप वाहन से गंभीरपुर की तरफ से अवैध असलहा लेकर मेहनगर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बेसो नदी पुलिया पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर पिकअप सवार व्यक्ति वाहन रोककर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।

 

*गिरफ्तारी एवं बरामदगीः-*

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अकरम पुत्र मो0 निसार निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

 

*पंजीकृत अभियोगः-*

मु0अ0सं0 366/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

अकरम पुत्र मो0 निसार निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

 

*बरामदगीः-*

01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

 

*आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 520/2022, धारा 379/411 भादवि, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

2. मु0अ0सं0 12/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

3. मु0अ0सं0 18/2023, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

4. मु0अ0सं0 20/2023, धारा 401 भादवि, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

5. मु0अ0सं0 195/2023, धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर।

6. मु0अ0सं0 366/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

1. उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, चौकी प्रभारी लालगंज, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

2. का0 अवधेश कुशवाहा, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

3. का0 सूर्यकान्त तिवारी, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

4. का0 नीरज चौरसिया, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button