आजमगढ़:न्याय मांगना पड़ा भारी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पीड़ितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

जय किसान प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर जांच कर कार्रवाई की गई मांग

आजमगढ।थाना तहबरपुर अन्तर्गत ग्राम चिरावल निवासी शुभम पाल की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई तथा नितिन यादव पुत्र गुलेन्दर निवासी रात्रियां कोईनहा गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका एक पैर कट गया है जीवन मृत्यु से जूझ रहा है जिसका इलाज चल रहा है राजनेत यादव ने कहा न्याय की मांग करने वालो को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया जय किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि हमारी टीम इसे गंभीरता से लेते हुए लगभग 10 गांवों में जाकर जांच की गई लोगों ने बताया कि दिनांक 9-10-26 को एक्सीडेंट संदिग्ध व लापरवाही को देखते हुए पीड़ित परिवार न्याय के लिए टीकापुर मोड़ तहबरपुर 10-10-26 को धरना पर बैठ गए क्षेत्र के लोगो ने इनके समर्थन में अपनी बात प्रशासन के सामने रखा वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया राजनेत यादव ने कहा धरना समाप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा उल्टे ही न्याय की मांग करने वाले 31 लोगों के विरुद्ध नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध 307 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर के रात में ही दर्जनों गांवों में छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया जिसमें ज्यादातर बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ऐसी छापेमारी व कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लोग नवरात्रि व दशहरा नहीं मना पाए दर्जनों गांवों के लोग जेल जाने की डर से घर बार छोड़ दिए हैं गांव के गांव वीरान हो गया है कहावत है कंकरी के चोर को कटारी से नहीं मार दिया जाता बच्चों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ करना ठीक नहीं शासन प्रशासन लोगों के कल्याण के लिए है न कि उनका शोषण हो न्याय मांगने वालों को ही जेल में डालना कहीं से भी जायज नहीं है ऐसा तो अंग्रेजी सरकार को याद दिलाता है ऐसा ही रहा तो कोई जुर्म के खिलाफ बोल भी नहीं पायेगा राजनेत यादव ने कहा कि जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए दर्ज मुकदमा वापस किया जाय, छापेमारी बन्द हो , लोगों का अमन चैन बहाल हो , मृतक धीरज उर्फ शुभम पाल के परिवार को 50 लाख रुपए व गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज सरकारी खर्च से करवाया जाय तथा एक्सीडेंट में मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच करवाईं जाय जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ज्ञापन देने वालों में विभिन्न किसान संगठनों से संयुक्त किसान मोर्चा के विनोद सिंह, राजनेत यादव,दुखहरन सत्यार्थी,आशीष पटेल, गोविन्द कुमार, आदि प्रमुख लोगों थे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button