आजमगढ़:इनरव्हील क्लब ने महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति निकाली जागरूकता रैली

Azamgarh: Innerwheel Club organised an awareness rally against breast cancer among women.

आजमगढ़। महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के महत्व को समझाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब द्वारा एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। लक्षीरामपुर स्थित के.एन. लाल मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण से डॉ. निर्मल श्रीवास्तव के नेतृत्व में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव वैजयंती साव और एडिटर पुष्पा श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, गिरिजा यादव, ऊषा आर्य और अन्नपूर्णा अग्रवाल आदि

क्लब सदस्यों द्वारा यह रैली निकाली गई।

अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शीघ्र पहचान ही आपका सबसे बड़ा बचाव है और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेते हुए नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है।वही डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, लेकिन यदि इसे सही समय पर पहचान लिया जाए, तो यह शत-प्रतिशत ठीक हो जाता है। उन्होंने अपील की कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी बढ़ जाने पर यह जानलेवा रूप ले सकती है, इसलिए किसी योग्य चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेकर इसकी जांच करवानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button