Breaking news Azamgarh:आजमगढ़ में रोटी बेचने वाले शाहरुख खान गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बहा में मिला शव, गंभीरपुर पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहरुख खान (30 वर्ष), पुत्र मुस्तफा, निवासी ग्राम पंचायत गौरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख गूंगा था और पाव रोटी बेचकर अपना जीवनयापन करता था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम शाहरुख खान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। इसके साथ ही डायल 112 तथा गंभीरपुर पुलिसकसो को जानकारी दी और मीडिया के माध्यम से भी गांव और इलाके  के लोगों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका।बुधवार सुबह तलाश के दौरान लोगों ने गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बहा में शाहरुख का शव पड़ा देखा। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button