Azamgarh news:थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Azamgarh news: Police station chief Sunil Kumar Singh's strict action created panic among criminals, two wanted accused under the Gangster Act were arrested.
देवगांव (आजमगढ़)। थाना देवगांव की कमान संभालने के बाद से ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को देवगांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई का एक और उदाहरण पेश किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सत्यम गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ निवासी कटघर लालगंज, थाना देवगांव तथा विशाल कुमार पुत्र महेन्द्र राम निवासी रामपुर बढौना, थाना मेहनगर को हाईवे ब्रिज के पास से सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। वर्ष 2024 में देवगांव थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में दर्ज मुकदमों की विवेचना के दौरान इनका नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की थीं। इसके बाद अभियुक्तों के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।थाना देवगांव में मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1 एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। कार्यभार संभालने के बाद से ही उनके द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने से पुलिस की सक्रियता दिखाई दे रही है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल सतिभान सिंह, सुमान प्रभात राय, नितीश राजभर, शशिकान्त, नितीश कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रतिभा मिश्रा शामिल रहीं।देवगांव पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



