Azamgarh news:एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा के नेतृत्व में लालगंज बाजार में मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, गंदगी मिलने पर सैंपल सीज
Azamgarh news: Under the leadership of SDM Lalganj Neha Mishra, the administration raided sweet shops in Lalganj market, and seized samples after finding dirt.

ठेकमा/आजमगढ़
आजमगढ़ के लालगंज में दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा व आर. के. सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने नगर की कई नामी मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।त्योहार पर मिलावटी और दूषित मिठाइयों से लोगों के स्वास्थ्य पर असर न पड़े, इसको लेकर ये कार्रवाई की गई। टीम ने सबसे पहले गुरु कृपा मिष्ठान भंडार, मधुराज स्वीट्स और राजनंदनी मिष्ठान भंडार सहित कई दुकानों का निरीक्षण किया।जानकारी के मुताबिक प्रशासन के आते ही कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके बाजार से भाग गए।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में भारी गंदगी मिली, कूड़ा-कचरा पड़ा था, स्टाफ ने कैप और ग्लव्स भी नहीं पहना था। मानव संसाधन और सफाई व्यवस्था को लेकर घोर लापरवाही पाई गई।गुरु कृपा मिष्ठान भंडार पर तो बेसन के घोल और शीरा को मौके पर ही नष्ट कराया गया, फिंकवाया गया।टीम ने खोया, बेसन, दूध की मिठाई सहित कई आइटम के सैंपल लिए हैं, जिन्हें अब आगरा स्थित लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। तब तक संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



