Azamgarh News:थाना कप्तानगंज अंतर्गत बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता का अति प्रशंसनीय कार्य

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।कप्तानगंज अंतर्गत बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता ने अति प्रशंसनीय कार्य किया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।काफी तेज तर्रार बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता ने जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्र को गंभीरता पूर्वक लिया।प्रार्थना पत्र में आवेदिका सोनवती पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम भीतरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ आवेदिका द्वारा यह कहा गया था कि उसकी पुत्री गुड़िया बिना बताए घर से कही चली गई है।जिसको बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया गया और त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका सोनमती की पुत्री गुड़िया को तलाश करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।इस टीम में उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता चौकी प्रभारी बड़सरा खालसा,आरक्षी मिथिलेश यादव, रिक्रूट आरक्षी सूरज चौहान।



