Azamgarh News:मतदेय स्थलों में परिवर्तन की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई, एसडीएम नेहा मिश्रा ने की बैठक

लालगंज आजमगढ़।

मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर गुरुवार को एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों में हुए परिवर्तन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। साथ ही उनसे आवश्यक सुझाव भी मांगे गए।

 

एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के फार्म भरवाने के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

 

इसके साथ ही एईआरओ एवं सुपरवाइजरों के साथ भी बैठक कर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में ट्रांसजेंडर, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं तथा दिव्यांगजनों की पात्रता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्राप्त फार्मों का निस्तारण करने तथा बीएलओ के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने तथा पात्र मतदाताओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button