अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गों पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज

यूपी न्यूज:अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गों ने रंगदारी न देने पर बृहस्पतिवार शाम चौक इलाके में कारोबारी पर कातिलाना हमला किया। इस दौरान सोने की चेन लूटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बिल्डर समेत 11 पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।दौलतगंज रोड निवासी जफरुल इस्लाम का साड़ी का कारोबार है। उनके मुताबिक 25 जनवरी की शाम वह चौक सब्जी मंडी स्थित निर्मला चिकन उद्योग शोरूम जा रहे थे। रास्ते में बिल्डर नियाज गाजी व उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने रंगदारी मांगी और विरोध करने पर तलवार लेकर दौड़ाते हुए वार किया। गनीमत रही कि तलवार उन्हें लगी नहीं। इसके बाद आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और धमकी दी कि आगे रंगदारी नहीं दी तो उनको परिवार सहित मार देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button