बिलरियागंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़:बिलरियागंज थाना के उ0नि0 उमाशंकर तिवारी मय हमराह रविवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति जो कोठिहार से गोरिया की तरफ आ रहा है जो गोरिया नहर पुलिया पर किसी का इन्तजार कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अपना नाम छोटू उर्फ शिवम सिंह 30 वर्ष पुत्र अरूण सिंह निवासी ग्राम कोठिहार जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूसबरामद हुआ । उपरोक्त छोटू उर्फ शिवम सिंह उपरोक्त को रात्रि लगभग 20.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 26/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ शिवम सिंह 30 वर्ष पुत्र अरूण सिंह निवासी ग्राम कोठिहार थाना स्थानीय मजारिया दुराचारी है । जिसका एचएस नं0 10बी है । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button