निकाय चुनाव के साथ सपा लोकसभा इलेक्शन के लिए जुटी,अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को…
समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा इलेक्शन के लिए जुट गई है। इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताों के साथ लखनऊ मुख्यालय में बैठक की और उन्हें जीत का गुर समझाने के साथ बताया कि किस तरह से दोनों चुनावों को जीता जा सकता है।अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय और सन् 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के काम में जुट जाना होगा। वोट बढ़ाना है। जनसम्पर्क में तेजी लाना है। भाजपा के झूठ-फरेब का जवाब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस पार्टी में कोई नैतिकता नहीं बची है। वह विपक्ष और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए निम्नस्तरीय हथकंडे अपनाती है। विरोध की आवाज को कुचलना भाजपा की नीति है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार हो रहा है। संविधान को कमजोर करने की साजिशें हो रही है। पिछड़ों का आरक्षण छीनने के लिए षडयंत्र हो रहे है,सपा मुखिया ने कहा कि इस समय देश गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध करती रही है। हम सबको विरासत में मिली समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा।इसके लिए हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को जनता के सुख-दुख में शामिल रहना चाहिए,गरीब की मदद में पीछे नहीं रहना चाहिए। इससे पहले अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री मुख्तार अनीस की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,