भदोही:उद्यमियों को ना हो कोई परेशानी,उठाए आवश्यक कदम- जिलाधिकारी
जिला उद्योग बंधु के बैठक की डीएम ने की समीक्षा

रिपोर्ट: अशरफ संजरी
भदोही। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहुतकी गई। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान दिये गए निर्देशों पर की गई सभी कार्यवाही के बारे में जानकारी तथा जनपद में होेने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किये गये आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य उद्यमियो की समस्याओं का निस्तारण करना है। उन्होंने प्रत्येक बिन्दुओ की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने तथा सम्बन्धित विभागों को अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद भदोही के अंतर्गत अजीमुल्ला तालाब स्टेशन रोड से पानी निकासी हेतु पाइपलाइन डालने के संबंध में, अयोध्यापुरी में तालाब का सौंदरीकरण, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 5 में जल निकासी के अभाव में आवास तथा कालीन कंपनी के पास जमा गंदा पानी के निकासी के संबंध में, उप जिलाधिकारी औराई मे मैंब यूलेनस प्राइवेट लिमिटेड के भूमि संबंधी प्रकरण व माधव सिंह से घोसिया सर्विस लेने के संबंध में सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग उमेश कुमार वर्मा सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण व अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे।



