Azamgarh news:शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता – वेद प्रकाश सिंह

शिक्षा और बच्चों के प्रति जीवन पर्यन्त समर्पित रहता है शिक्षक - नीरज गौड़ ग्राम प्रधान

रिपोर्ट:राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता उक्त बातें आज कंपोजिट विद्यालय अहिरौली शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार के सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व ब्लॉक समन्वयक वेद प्रकाश सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि शिक्षक जीवन पर्यन्त शिक्षा और बच्चों के प्रति समर्पित रहता है और इसी वजह से समाज में एक विशिष्ट दर्जा प्राप्त करता है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान नीरज गौड़ ने कहा कि मैने इनको हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक देखा है।राहुल यादव ने कहा कि अक्षय कुमार जी आज भले ही अवकाश ग्रहण कर रहे है हम सभी शिक्षकों को इनकी कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरण करने की आवश्यकता है।न्याय पंचायत के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक यशवंत सिंह ने कहा कि अक्षय कुमार ने आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए पूरी न्याय पंचायत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।
इसके अलावा कार्यक्रम को यशवंत सिंह,संजय यादव,शम्भूनाथ सिंह,द्रौपदी राय, विवेक प्रजापति,अरविंद यादव आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पारस राम और विवेक प्रजापति ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और आभार ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक सिंधुराम गौतम ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मनीष गुप्ता ने किया।इस अवसर पर जय श्री यादव,सुनील यादव,संतोष कुमार,रेनु सिंह,मयंक राय,अबु सालिम,संजय यादव,सर्वेश गुप्ता,निर्मला देवी,शम्भूनाथ सिंह,रविकांत,मनोज यादव,अमित श्रीवास्तव,मनोज कुमार,धर्मेंद्र कुमार सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button