अयोध्या वासियों के लिए दिन पर दिन समस्याएं बढ़ती जा रही हैं और यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई आधी रामनगरी में लग जाता है जाम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

सुपर फास्ट टाइम
प्रशांत शुक्ला ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या:रायगंज रेलवे क्रॉसिंग रामनगरी के यातायात के लिए नासूर बन रही है। यह रेलवे क्रॉसिंग रोजाना दिन में 15 से 20 बार बंद हो रही है। इससे आधी रामनगरी का यातायात जाम हो जाता है। रामपथ पर वाहनों का संचालन पहले से बंद है। रायगंज क्रॉसिंग वाले मार्ग के अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है। ऐसे में आम शहरियों और बाहर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। लता चौक से टेढ़ी बाजार तक रामपथ को नो व्हीकल जोन कर दिया गया। केवल दोपहिया वाहन हो चल रहे है। रामपथ के बंद होने से रामनगरी के एक मार्ग पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादा है। यह रायगंज रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाता है। रेलवे ट्रैक दोहरीकरण पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें ट्रैक पर आ गई है। इसके अलावा नई ट्रेनें भी चल रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों का आवागमन शुक्रू ही गया है।रेलवे क्रॉसिंग के आसपास के लोगों का कहना है कि हर आधे घंटे बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाती है। जब तक यातायात बहाल हो, इसके पहले यह दोबारा बंद हो जाती है। ऐसे में जाम खत्म नहीं होता। इसका प्रभाव एक छोर पर रामस्वेकपुरम से दूसरे छोर पर हनुमान गुफा तक देखने को मिलता है। पूरे दिन यातायात सामान्य नहीं हो पाता। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी कहते हैं कि प्रयास यही रहता है कि जिधर से रास्ता मिले, लोगों को उधर से भेजकर राहत दी जाए।दिन पर दिन अयोध्या वासियों की समस्याएं बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button