बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को पीटा

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बांसडीहरोड बलिया। थाना क्षेत्र के शाम बभनौली गांव के समीप पुरानी रंजिश को लेकर में बाइक सवार मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को सूचना दी। बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरियां निवासी युवक अभिषेक सिंह मुख्यालय से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच बभनौली गांव के पास उसे कुछ बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और जमकर पिटाई की। शोर मचाने पर लोग जुट गए। हमलावर भाग गए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उससे नकदी समेत सोने की चेन हमलावर छीन ले गए। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला मारपीट का था। युवक के साथ छिनती की सूचना गलत थी। युवक की चेन मौके पर गिरी थी। मिल गई है।



