आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को अगवा करने वाला

आजमगढ़:शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की बहन को अभियुक्त नागेन्द्र पुत्र लालचन्द्र सा0 वलुवा नेवादा मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 57/24 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। शुक्रवार को निरीक्षक रामकिशोर शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नागेन्द्र पुत्र लालचन्द्र निवासी वलुवा नेवादा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को बाग लखराव पुलिया से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



