आजमगढ़:तहसील स्तरीय खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्ट: राहुल पांडे
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बीबीपुर में बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय महोत्सव एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन रहे। उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सौ मीटर 200 मीटर दौड़ में शिवम् कुमार , द्वितीय 400 मी में आकाश कुमार द्वितीय, लंबी कूद में प्रिंस द्वितीय, ऊंची कूद मे शिवम् कुमार प्रथम, गोला क्षेपड में विवेक यादव प्रथम, इसी क्रम में अन्य खेल प्रतियोगिताओ में लगभग सैकड़ो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव पप्पू यादव दीपक पासवान अरविंद विवेक रहे।उपजिलाधिकारी निजामाबाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की खेल खेल की भावना से खेले हार-जीत से नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से सफल होते हुए खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से अनुशासित होकर खेल में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम से कुशल संपन्न होने पर प्रधानाचार्य ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।