अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद भी मुंबई से अयोध्या के लिए एक भी दैनिक ट्रेन नहीं

अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई: रेल मंत्रालय जहां एक तरफ पूरे देश के कोने _कोने तक रेल मार्गों का जाल बिछाने की कवायद में हरसंभव प्रयासरत है वहीं देश के जाने माने धार्मिक स्थल अयोध्या के लिए मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन न होने से अयोध्या और फैजाबाद के इर्द गिर्द के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खास बात यह है कि अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है। संपूर्ण देश और विदेश तक के पर्यटकों का निरंतर आवागमन शुरू हो चुका है। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। जिसके कारण मुंबई से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन एक दैनिक ट्रेन चलाने की मांग चांदीवली विधानसभा के युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली ने रेल मंत्री से की है।रेल मंत्री और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से प्रवीण भानुशाली ने मांग की है कि अयोध्या का नाम देश के जाने माने धार्मिक स्थलों में से एक है। जबसे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ है देश के कोने कोने से लोगों के अंदर एक जिज्ञासा है कि एक बार उन्हें राममंदिर का दर्शन करने का अवसर मिले। लेकिन दुख की बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेश से लोगों का आवागमन होता रहता है और वे अयोध्या जाना चाहते हैं लेकिन दैनिक ट्रेन न होने से उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें साकेत और फैजाबाद सुपर फास्ट चलाई जा रही हैं लेकिन इन ट्रेनों का गर्मी में टिकट मिलना नाकों चने चबाने के बराबर है। ऐसे में रेल मंत्री अयोध्या के लिए जल्द से जल्द दैनिक ट्रेन चलाने की घोषणा करे । ऐसी मांग चांदीवली के युवा समाजसेवक प्रवीण भानुशाली ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button