Azamgarh news:जब सरकारी कर्मचारी ही करेगा ऐसा काम तो क्यों नहीं होगी योगी सरकार बदनाम,दबंग ने दलित महिला का मकान रोका,नही मिला न्याय आत्म हत्या को मजबूर
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़:थाना मेंहनगर के रघुनाथपुर ग्राम सभा का एक दलित समाज की महिला का मामला खुलकर सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास मिलने पर महिला ने अपना बाप दादा का पुस्तैनी मकान को गिरवाकर निर्माण कर रही है। बगल का ही एक ब्यक्ति महिला का मकान को रोक दिया है। इतना ही नही आरोप है कि मेंहनगर थाना की पुलिस को भी अपने प्रभाव में लेकर गुमराह किया है महिला मकान जैसे ही बनाना सुरु कर रही है पुलिस पहुंच कर रोक देरही है। दलित महिला चौकी, थाना, उपजिलाधिकारी एपुलिस और सम्बन्धित अधिकारियों का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन दलित महिला को न्याय नही मिला है।जानकरी के अनुसार दलित महिला के पास 7 पुत्री ही है पुत्र नही है दलित महिला के पति बाहर मजदूरी कर पेट पालता है। आज दलित समाज की महिला खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने भी बताया कि पीड़ित महिला के साथ अन्याय होरहा है,दलित समाज की महिला से हमारे पत्रकार ने पूछा तो उंन्होने रो रो कर अपनी पीड़ा सुनाई आप का भी कलेजा दहल जाएगा किस तरह एक महिला अपनी 7 पुत्रियों को लेकर जीवन व्यतीत कर रही है:दलित महिला ने मीडिया कर्मियों के सामने यह भी कहा कि हमने सभी का दरवाजा खटखटाया है पर न्याय नही मिला है अब आखिरी बिकल्प है कि मिट्टी का तेल भी नही मिल रहा है साहब हमारा मन यही कह रहा है कि आग के हवाले सभी बेटियों के साथ अपने प्राण त्याग दूं अब देखना यह है कि प्रदेश की योगी सरकार में क्या दलित महिला को न्याय मिल पाता है या नही।