बलिया:पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:राजू राय

बेल्थरारोड(बलिया)। उभांव पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया। एक्स पर पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स से हुई । इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 ए और आई टी एक्ट की धारा 67 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button