गाज़ीपुर:जखनिया विधायक बेदी राम ने एक बार फिर सदन में भरी हुंकार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

शादियाबाद/गाज़ीपुर : हमेशा अपने कार्यों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले तेज तर्राक क्षेत्रीय वर्तमान विधायक बेदी राम एक बार फिर अपने नए अंदाज में अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर विधानसभा में गरज पड़े इतना ही नहीं उन्होंने वीर अब्दुल हमीद जैसे वीर योद्धाओं का नाम लेते हुए गाजीपुर को वीरों की धरती जैसे शब्दों से नवाजते हुए उन्होंने अपनी बात रखी मनिहारी मोड़ से जखनियां तहसील मार्ग का चौड़ीकरण उच्चीकरण, रायपुर चिरैयाकोट के संपर्क मार्ग माधव टांडा के पास बेसो नदी पर पुल ,जखनियां शादियाबाद,बहरियाबाद को नगर पंचायत बनाए जाने , दुल्लहपुर,जखनियां ओवर ब्रिज और स्टेडियम बनाने आदि समस्याओ को सदन प्रमुखता से रखा और इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी विकास की गति को बढ़ाने के लिए बधाई दिए अपने इसी अंदाज के वजह से जखनिया विधायक बेदी राम लोगों के दिलों में राज करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button