बलिया:हरे भरे फलदार पेड़ों की धड़ल्ले से की जा रही कटाई,प्रशासन मौन

रिपोर्ट: राजू राय

बेल्थरारोड़ (बलिया)। थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से फलदार व हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। लेकिन कुम्भकर्णी नीद में सोये वन विभाग को कोई असर नहीं है। पिछले तीन दिनों से फलदार पेड़ो की कटाई जारी है लेकिन वन बिभाग के साथ ही इलाकाई पुलिस मौन है। पेड़ कटाई के मामलों में शिकायत के बाद भी वन विभाग नजरअंदाज कर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। जिससे अबैध आरा मशीनों की मौज है। वन विभाग के साथ ही इलाकाई पुलिस भी पेडों की अबैध कटाई करने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही देवलवीर में हार रही हरे पेडों की कटाई के बाद क्षेत्र के ही महदेवा में गुरुवार को हरे व फलदार पेड़ों की कटाई की जा रही थी। पूछने पर वन विभाग के अफसर भी अनभिज्ञता जता रहे हैं।बतादे कि हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण व जागरुकता अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। इस समय थाना क्षेत्र में फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। एक हपते पूर्व देवलवीर गांव में क़रीब तीन दर्जन हरे पेड़ों की अबैध कटाई की गई थीं। जिसकी शिकायत होने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर जांच के नम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुनः थाना क्षेत्र में मामपुर महादेवा गांव के समीप कुटी की जमीन में लगे आधा दर्जन आम के विशालकाय पेड़ो की कटाई विगत तीन दिनों से चल रही है जिसमे क़रीब आधा दर्जन आम के पेड़ो को वन माफिया काट कर उठा लें गए है। हालाकि इस समय आम का बौर भी निकलना शूरू हो गया है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।पेड़ काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। इस समय सागौन के अलावा आम, इमली, बबूल, जामुन, बरगद, नीम प्रजाति के पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है।बेल्थरारोड़ वन विभाग वे रेंजर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी होने के बाद वनकर्मियों को भेजा गया है। पेड़ों व लकड़ियों को सीज किया जा रहा है। जिसमें 3 आम व 2 अन्य पेड़ काटे गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button