आजमगढ़:पकड़ा गया नाबालिग को बहला फुसला कर भागने वाला
आजमगढ़:मेंहनगर थाने पुलिस नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 05.02.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 02.01.2024 को वादिनी की लडकी घर से स्कूल के निकली और स्कूल नही पहुची वादिनी नें काफी तलाश करने किया परन्तु वादिनी की लडकी नही मिली। जिनके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 02/24 धारा 363 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। गुरुवार को को उ0नि0 उमेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त गोविन्दा कुमार पुत्र महन्त साकिन महुआ मुरारपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गोपालपुर बाजार से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।