आजमगढ़:स्व बीरेंद्र यादव की पुण्य तिथि पर कम्बल एवं साड़ी का हुआ वितरण

फूलपुर/आजमगढ़:फूलपुर ब्लाक सभागार में फूलपुर के पूर्व प्रमुख स्व बीरेंद्र यादव की 8 वीं पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनायी गयी।इस दौरान पूर्व प्रमुख स्व बीरेंद्र यादव की याद में बने चबूतरे पर लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर,गरीब महिलाओं को साड़ी और सभी प्रधान और बीडीसी को अंगवस्त्रम और दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया।फूलपुर ब्लाक परिसर में शनिवार को फूलपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बिरेन्द्र कुमार के 8 वीं स्मृति दिवस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बिरेन्द्र कुमार यादव को याद किया गया।पुण्य स्मृति दिवस पर स्व बिरेन्द्र यादव की याद में बने चबूतरे पर उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव,समाज सेवी मृगांक यादव,प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव सहित प्रधान,बीडीसी सचिव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके बाद 150 गरीब महिलाओं को बारी बारी से साड़ी का वितरण ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा किया गया।फूलपुर ब्लाक के सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्रम एवं दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया। पुण्य स्मृति दिवस पर ब्लाक सभागार के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्तदान शिबिर में 25 लोगों के द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। पुण्य स्मृति दिवस पर वक्ताओ ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व बिरेन्द्र कुमार यादव के व्यक्तित्व कृतित्व की याद करते हुए कहा कि स्व बिरेन्द्र यादव ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते हुए आजमगढ़ जिले के जेल में 10 फरवरी 2016 को अंतिम सांस लिया था।कम उम्र में ही राजनैतिक रूप से इन्होंने अपने की समाज पहचान बनायी थी।यह राजनीति करने के साथ साथ समाज के गरीबों के मसीहा थे।जो लोगों के लिए याद बनकर रह गए।संचालन प्रधान उमाशंकर यादव ने किया।इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव,लेखाकार राजकुमार,पूर्व लेखाकार अरबिंद अस्थाना,प्रधान अंकुर यादव,मृगांक यादव टाइगर लक्ष्मीकांत यादव,श्याम भाई, रामाश्रय यादव,नरसिंह यादव, सम्मू ,रोहित यादव,शशिकांत कांत यादव,उमाशंकर यादव,रमेश आदि लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button