बदायूॅ:भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने बदायूं में किया कार्यकारिणी का विस्तार

रिपोर्ट:अनुज कुमार तोमर

बदायूॅ: भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार मौर्य निवासी आवास विकास कालोनी बदायूं को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया ,और श्री राम एडवोकेट निवासी बाबा कालोनी बदायूं को जिला प्रभारी नियुक्त किया, पूर्व प्रधान रामस्वरूप शाक्य निवासी ग्राम तिगुलापुर तहसील दातागंज बदायूं को जिला महासचिव नियुक्त किया,और अधिवक्ता शहजाद हुसैन निवासी मोहल्ला सोता चमेली वाली मस्जिद बदायूं को जिला सचिव नियुक्त किया ,और डाक्टर अनवर कमाल निवासी मोहल्ला गंज सहीदा उझानी बदायूं को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, अधिवक्ता देवेश वर्मा निवासी मोहल्ला अंबिकापुरी तहसील सदर को जिला महामंत्री नियुक्त किया,अधिवक्ता विनोद वर्मा निवासी आदर्श नगर तहसील सदर बदायूं को जिला मंत्री नियुक्त किया, किसान यूनियन महात्मा टिकैत बदायूं की जिम्मेदारी देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में सभी कार्यकर्ताओं का जोर दार स्वागत किया गया वहीं किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने एक तीर से साधे दो निसाने शासन प्रशासन को लिया आड़े हाथों कहा गांवों में खुले आम आवारा गौ वंश घूम रहे हैं किसान रात रात में जाग जाग कर रखा रहा है अपनी फसलें, शासन प्रशासन बिल्कुल मौन है इसका जबाव सन 2024 में आने वाले लोक सभा चुनाव में हम सब किसान मिलकर देंगे और कहा कि ये बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है हम सब मिलकर सरकार को सबक सिखाकर ही दम लेंगे इस सरकार में योजनाओं के नाम पर धन उगाही होती है सिर्फ कागज की खाना पूर्ति होती है कहा कि इसके लिए हम सबको एकजुट होना ही पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button