मुंबई:कांग्रेस पार्टी देश को बचाने के लिए लड़ रही है, सभी एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल हों….रमेश चेनिथल्ला

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई :- उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शिविर शनिवार शाम साकीनाका चांदीवली में संपन्न हुआ।शिविर में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेनीथल्ला, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई अध्यक्षा वर्षा गायकवाड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मो. आरिफ (नसीम) खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष दुवा, सोनल पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र संचार विभाग के प्रभारी सुरेंद्र राजपूत, सुनील अहिरे, मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा , मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह , ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव दीपक जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष रामजी शुक्ला और अन्य वरिष्ठ काँग्रेस नेता उपस्थित थे।
इस शिविर में दोनों जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी सभी चुनावों में हम हैं तैयार रहने का ऐलान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेनिथल्ला ने आवाहन किया की काँग्रेस पार्टी देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, हम सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए.इस अवसर प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया तथा जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन एवं अब्राहम रॉयमनी ने भी चैनिथल्ला का स्वागत किया.कार्यक्रम का संचालन मुंबई प्रदेश महासचिव प्रभाकर जावकर ने किया, जबकि मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ खान, प्रदेश प्रतिनिधी गणेश चव्हाण, मो. गौस शेख, शरद पवार, वज़ीर मुल्ला, राम गोविंद यादव और दोनों जिलों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button