भदोही:भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पाल को बनाया गया

अशरफ संजरी

भदोही। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया उत्तर प्रदेश संगठन काशी क्षेत्र तथा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के दिशा निर्देशन में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पाल बघेल को ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर युवा नेता राजेंद्र पाल पर भरोसा करते हुए 2024 में ओबीसी मोर्चा पर बहुत बड़ा भरोसा किया है। आने वाले समय में राजेंद्र पाल के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जबरदस्त अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेगाऔर निष्पक्ष चुनाव जीतकर भारती जनता पार्टी को सफलता दिलाने का काम करेगा। इसी क्रम में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा राजेंद्र पाल एक अच्छे व्यक्ति हैं। उनकी प्रतिभा एक अलग है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी मजबूती की शिखर पर ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में पहुंचेगी तथा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा हमें पूर्ण रूप से विश्वास है। राजेंद्र पाल पूरी मेहनत ईमानदारी से काम करेंगे। तथा जिला प्रवासी अवधेश सिंह सारथी राजेंद्र पाल की प्रशंसा की और कहा आप बहुत अच्छे व्यक्ति हैं पार्टी आपके नेतृत्व में अच्छा काम करेगी। इसी क्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, युवा नेता मनीष पांडेर,लालमणि मिश्रा, वीरू शुक्ला, छत्रपति सिंह, गोवर्धन राय, इत्यादि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button