आजमगढ़:कार ने बाइक को मारी टक्कर पति पत्नी घायल

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल फुलवरिया मार्ग पर रविवार देर शाम कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।मौके पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को माहुल स्थित अवध चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा पत्नी का इलाज चल रहा और गंभीर रूप से घायल पति को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल बहादुर सोनकर( 40)जौनपुर जिले के केराकत बाजार का रहने वाला है वह स्प्लेंडर बाइक पर अपनी पत्नी पूनम के साथ कोयलसा बाजार से आ रहा था।जैसे ही वह के आर डी स्कूल के पास पहुंचा ,सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमे वह अपनी पत्नी के साथ सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरा।इस घटना में वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।।



