भदोही:गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बूथ पर प्रवास
रिपोर्ट: अशरफ संजरी
भदोही। गांव चलो अभियान में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा मंडल के अंतर्गत अस्नाव ग्राम सभा चक होलमनपुर बूथ संख्या 270 पर प्रवास किया। तथा वहां लोगों से मिलकर मठ मंदिर का भी निरीक्षण किया। साथ में लाभार्थी जो लाभ पार्टी से मिला है सरकार से मिला है उनसे मिलकर उनके कुशल क्षेम को जाना तथा तमाम विषयों पर जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने चर्चा किया आने वाले 2024 के चुनाव के निमित्त यह कार्य किया जा रहा है। जिसमें संगठन बूथ हमारा मजबूत हो इस पर जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने प्रकाश डाला पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष समिति से मिलकर सारा वृत्त लिया। इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने चौरी मंडल के अंतर्गत ग्राम सभा सेवापुर बूथ संख्या 369 पर बूथ अध्यक्ष गोरख मोर के नेतृत्व में प्रवास किया तथा भोजन कर चाय पर भी चर्चा की गई तथा गांव ब्रह्ममण किया गांव के लोगों से मिलकर तमाम समस्याओं को संज्ञान लिया गया। उसके पश्चात जितने भी लाभार्थी सरकार के द्वारा पात्र व्यक्ति थे उनसे मिलकर सारे विषय की जानकारी लेते हुए जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने संगठन को सूचित किया बूथ संख्या 369 बहुत ही सक्रिय है इसी क्रम में उपस्थित सत्याशील गुप्ता महामंत्री जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजेंद्र पाल बघेल, नंदलाल यादव, मंडल अध्यक्ष वेद मौर्य, चंदन पांडेय, तमाम सम्मानित जनता जनमानस उपस्थित रहे।