भदोही:25 फरवरी से 5 मार्च तक भाजयुमो लगाऐगा युवा चौपाल
रिपोर्ट: अशरफ संजरी
भदोही।जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मिश्रा उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं के साथ है और रहेगी जितने भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं। उसको जोड़ते हुए युवाओं को हमेशा सपोर्ट करती है जिला उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा 25 फरवरी से 5 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर युवा चौपाल का कार्यक्रम किया। जाएगा जनपद में 16 मंडल है 16 मंडल में युवा मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम बृहद रूप से संपन्न किया जाएगा हर क्षेत्र में युवा मोर्चा के लोग काम करेंगे। डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज के आधुनिक युग में सब कुछ आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है 2024 के चुनाव में युवा मोर्चा की टीम हमेशा आगे थी आगे बढ़कर इस चुनाव में भी अपनी भागीदारी तय करेगी इसी क्रम में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया कहा मैं आपको आश्वासन देता हूं, और यह कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश से और जनपद भदोही से इतिहास रचा जाएगा एक बार फिर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इसी क्रम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने अपना विचार व्यक्त किया और जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में उपस्थित वीरू शुक्ला, छत्रपति सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, आकाश मृत्युंजय, मनीष दीपक, सपना दुबे मिलिट्री मैन।