आजमगढ़:युवती को बहला फुसला कर भागने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 28.12.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी की भतीजी को अभियुक्त शिवप्रकाश दुबे ऊर्फ पप्पू S/O रामचन्द्र दुबे निवासी बसगित थाना जहानागंज आजमगढ़ बहला फुसला कर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 569/23 धारा 366 भादवि बनाम शिवप्रकाश दुबे ऊर्फ पप्पू S/O रामचन्द्र दुबे निवासी बसगित थाना जहानागंज आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मंगलवार को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवप्रकास दूबे उर्फ पप्पू पुत्र रामचन्द्र दूबे निवासी बसगित थाना जहानागंज आजमगढ़ को परदेशी मोड़ से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



