आजमगढ़:कम्पोजिट विद्यालय फुलेश का तृतीय वार्षिकोत्सव एवम विदाई समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:शिक्षा क्षेत्र मार्टिनगंज के कम्पोजिट विद्यालय फुलेश का तृतीय वार्षिकोत्सव एवम विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज व अरविंद कुमार मौर्य प्रवक्ता डायट द्वय के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पहले मां सरस्वती गीत गाया गया इसके उपरांत स्वागत गीत गाया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्य क्रम प्रस्तुत किए गए जैसे स्कूल में नमवा लिखावा जा ,देश प्यारा है -राष्ट्रीय गीत, देवी गीत (काली-काली लट),रंगीलो मारो ढोलना, झण्डा ऊंचा रहेगा, एगो गेरुवा कलर साड़ी, देश रंगीला-रंगीला, अमृत के धार केहु कितनों पियाई, भारत है पहचान मेरी, बारिस की जाए, जिंदगी एक किराए का घर है , देश भक्ति गीत पर डांस,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विदा क्या करें हम भरे इन नयन से आदि प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन समुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि द्वय तथा विशिष्ट अतिथियों एवम पत्रकारों का प्र0अध्यापक राजेश गुप्ता के द्वारा बैज लगा , माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम तथा डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0चंद्र भान सिंह ब्लाक अध्यक्ष मार्टिनगंज, राम पाल गुप्ता,दिग्विजय सिंह उपाध्यक्ष, राजनरायन यादव के आर पी,कैलाश राम, अशोक कुमार गुप्ता, आतिका सदफ, जगदीश, प्रमोद कुमार, शिव प्रकाश मिश्रा, मंजू मिश्रा, सुमन यादव, अनीता गौतम, सीमा यादव आदि लोग उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन राजेश यादव एआरपी ने किया। प्र0अध्यापक राजेश गुप्ता ने कार्य क्रम की सफलता पर तथा आए हुए आगंतुकों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button