बदायूँ:जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन दूसरे दिन भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल रहे
बदायूँ : दिनांक 16,17फरवरीजिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिहार से चलकर चंदौली पहुंची राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दूसरे दिन भी जनपद के कांग्रेसी शामिल रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में हमे बहुत से अनुभव मिल रहे है उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीन उद्देश्य हैं: आर्थिक न्याय (प्रत्येक भारतीय युवा के लिए नौकरी, और असमानता को समाप्त करना, सामाजिक न्याय, निर्णय लेने, एकता और सद्भाव में हाशिए पर रहने वाले भारतीयों की भागीदारी, और राजनीतिक न्याय, अंबेडकर के दृष्टिकोण, सभी भारतीयों के लिए गरिमा और सम्मान के संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना इस अवसर पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष माधवी साहू, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, सोमेंद्र यादव, गौरव सिंह राठौर संगठन सचिव एजाज खान यूनिस अली, मोरध्वज राजपूत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।