आजमगढ़:करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
बरदह /आजमगढ़।बरदह थाना क्षेत्र ग्राम ईरानी निवासी पंकज 26 पुत्र चंद्रदेव रोजी-रोटी के लिए जिला बांदा में गिट्टी का डंपर चलाते थे सरकारी अस्पताल बबेरू हॉस्पिटल का कार्य चल रहा था उसी में गिट्टी लाद कर ले गए हुए थे डंपर द्वारा गिट्टी को गिरा कर थोड़ा आगे बढ़ाये 1100 वोल्टेज बिजली के तार में डंपर का ढाला टच हो जाने से अपने चपेट में ले लिया वहां पर कार्य करने वाले आनन-फानन में पंकज को महिला चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी थाना कोतवाली देहात बांदा पुलिस को हुई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पंकज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी मृतक के पास कोई बच्चा नहीं था घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया पत्नी पूनम मां मांती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।



