बलिया में यूपी बोर्ड की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक मुन्ना भाई पकड़ा गया,मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट :राजू राय
भीमपुरा/बलिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा पहले दिन गुरुवार को संपन्न हुई। जहां सेंटरों के मुख्य गेट पर सघन चेकिंग को देखते हुए फर्जी परीक्षार्थी दूरी बना लिए। लेकिन दूसरी पाली में हरदेव इंटर कालेज नेवादा में इंटर मीडिएट के हिंदी परीक्षा में दुसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को चेकिंग के दौरान आंतरिक केन्द्र व्यवस्थापक ने पकड़े लिया। केंद्र व्यवस्थापक इंद्रजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रचलित कर दी है।
यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को हिंदी के पेपर में क्षेत्र के हरदेव इंटर कालेज नेवादा में परीक्षार्थियों का गेट पर प्रवेश पत्र चेक किया जा रहा था कि एक युवक भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ पर अपना नाम मऊ जनपद के रतनपुर निवासी राणा प्रताप बताया। जिसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दी।वही दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को कक्ष निरीक्षक ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौप दी। जिसके बाद पुछतक्षा में अपना नाम थाना क्षेत्र के बरौली निवासी रमेश पाल पुत्र परशुराम पाल बताया जो बलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के गौशाला रोड बलिया के रवि वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।एक युवक गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और दूसरा फर्जी दुसरे की परीक्षा दे रहा था।पकड़े गए मुन्ना भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर और जानकारियां जुटाई जा रही है। कई शिक्षा माफिया पुलिस के रडार पर आ गए है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे।

थानाध्यक्ष भीमपुरा
मनोज कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button