आजमगढ़:जमीनी विवाद मे मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, 6 लोगो के खिलाफ गंभीरपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवा बभनगावा गांव मे जमीन विवाद मे एक मारपीट का वीडियो शोशल मिडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रीवा बभनगावा गांव निवासी राममिलन यादव पुत्र जोखन यादव व उनके पडोसी नन्दलाल यादव पुत्र पतिराम यादव का आबादी की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद था। आपसी समझौता के आधार पर राममिलन मक़ान का निर्माण करा रहें थे की नंदलाल के घर की औरतें निर्माण कार्य का विरोध करने लगी और देखते ही देखते मारपीट होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। राममिलन की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने नंदलाल यादव पुत्र पतिराम यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि राममिलन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



