भदोही:दंगा मुक्त देश व प्रदेश के लिए एक बार फिर भाजपा को चुनें : महबूब बेग

हर वर्गों को मिल रहा है भाजपा सरकार में सम्मान

रिपोर्ट: अशरफ संजरी

भदोही। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग के भदोही प्रथम आगमन पर शहर के चौरी रोड स्थित पायल टाकीज के पास फूल माला व अंगवस्त्रम पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महबूब बेग ने कहा भाजपा सरकार में देश व प्रदेश दंगामुक्त हुआ। कहा प्रदेश से जितने गुंडा माफिया थे वे सभी देश व प्रदेश को छोड़ कर भाग गए या तो फिर वे जमींदोज हो गए। आज भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश में जनता सुकून की ज़िंदगी गुजार रही है। पूरे देश मे एक भी दंगा नही हुआ। श्री बेग ने विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिलों में लोग दंगो की आग में झुलस रहे थे। गुंडे माफियाओं का राज चलता रहा। पिछड़े दलित और अल्पसंख्यको का जीना दुर्भर हो गया था लेकिन जब से भाजपा की अमन शांति वाली सरकार बनी प्रदेश की जनता राहत की सांस लेने लगी। श्री बेग ने कहा भारतीय जनता पार्टी की लगभग 10 वर्षो की सरकार में हर वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास से गरीबो को रहने के लिए छत मिला,खाने के लिए अनाज मिल रहा है जिससे आज गरीब अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। श्री बेग ने कहा आगामी लोकसभा की चुनाव में देश के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यको की एकजुटता से एक बार फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। इस मौके पर समाजसेवी हाजी अब्दुस्सलाम अंसारी, खलील खां, साहबे आलमा, एखलाक अहमद संसारी, अख्तर हुसैन, मुख्तार राईन, शहनवाज़ हुसैन, ज़फ़र खां, इरशाद खां, एजाज खां, मामून रशीद उर्फ छोटे, मोना खां, अरशद मंसूरी, आफताब आलमा उर्फ मुन्ना अंसारी आदि प्रमुख रूप से रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button