आजमगढ़:गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टिनगंज/आजमगढ़:मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के नोनारी में स्थित पंचायत भवन में भाजपा जिला महामंत्री पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव चलो अभियान के तहत समीक्षा बैठक संपन्न हुआ जहां सिकरौर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जिला मंत्री अजय यादव माल्यार्पण कर स्वागत किया जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अजय यादव ने कहा की आज भाजपा सरकार में हमारे बहन बेटियों का सम्मान बढ़ा है जैसे नारी बंधन योजना के तहत महिलाओं को घर का मुखिया बनाया गया और नारी शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा ,किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत भरपूर लाभ दिया जा रहा ,आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब परिवारों के इलाज हेतु 5 लाख का बीमा , उज्वाला योजना के तहत गैस सिलेंडर, और ऐसे सैंकड़ों योजना हमारी योगी मोदी की सरकार चला रही सीधे जनता जनार्दन तक पहुंच रहा आगे हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और विकसित भारत तभी बनेगा जब मोदी जी जैसा देश का प्रतिनिधित्व करने वाला नेता हो इस लिए आगामी लोग सभा चुनाव में मोदी जी को पुनः प्रधान मंत्री बनाना है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने का संकल्प लिया जहा कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा जिला महामंत्री पवन कुमार सिंह,दीदारगंज विधान सभा संयोजक भानू अग्रहरी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री पप्पू, बूथ अध्यक्ष गुलाब चंद,राजकुमार सिंह सनी,विकास जयसवाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा,रमेश चौरसिया,ज्ञानेंद्र यादव आदि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button