कुर्ला चांदीवली विधानसभा से पवन पाठक हिन्दू महासभा से लड़ेंगे चुनाव – बी एन तिवारी
Pawan Pathak will contest elections from Kurla Chandivali Assembly from Hindu Mahasabha - BN Tiwari
ब्युरोरिपोर्ट :अजय उपाध्याय
मुंबई, समाजसेवा और देशभक्ति की अनुपम मिसाल बन चुके प्रतिष्ठित हिंदूवादी नेता पवन पाठक कुर्ला के चांदीवली विधानसभा से अखिल भारत हिन्दू महासभा के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें आज हिन्दू महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नितिन व्यास ने हिन्दू महासभा प्रत्याशी घोषित किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने मुंबई से जारी बयान में कहा कि पवन पाठक चांदीवली विधानसभा में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। ऊर्जावान, समर्पित और स्वच्छ छवि उन्हें अन्य प्रत्याशियों से बेहतर बनाती है। बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय से पवन पाठक ने संपर्क कर हिन्दू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। अजय उपाध्याय ने पवन का आवेदन और बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास के पास भेज दिया। नितिन व्यास ने चयन समिति के सदस्यों से विमर्श करने के बाद पवन पाठक को चांदीवली से हिन्दू महासभा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।
हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे ने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास के नेतृत्व में महासभा महाराष्ट्र की बीस विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की योजना पर काम कर रही है। पवन पाठक हिन्दू महासभा के पहले घोषित अधिकृत प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि चयन समिति अन्य प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है। सूची तैयार होते ही अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने पवन पाठक को प्रत्याशी बनाए जाने पर हिन्दू महासभा शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पवन पाठक अपने विरोधी उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम हैं। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ से वार्ता कर पवन पाठक को मीडिया का पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने हिन्दू महासभा के सभी कार्यकर्ताओं से गुटबाजी, मतभेद, व्यक्तिवाद और असंतोष की भावना से ऊपर उठकर पवन पाठक की विजय का मार्ग प्रशस्त करने के अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।
पवन पाठक ने हिन्दू महासभा का टिकट मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा, हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय और हिन्दू व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्र सहित प्रदेश चयन समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर की विचारधारा ने उन्हें हिन्दू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।