आजमगढ़:किसानों पशुपालकों मत्स्यपालकों को 3 प्रतिशत वार्षिक दर पर मिलेगा (लोन )ऋण

रिपोर्ट: शिवम सिंह

मर्टिनगंज/आजमगढ़:मर्टिनगंज ब्लॉक अंतर्गत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मर्टिनगंज आजमगढ़ शाखा मे सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों व्यापारियों तथा छोटे दुकानदारों को बैंक द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में बताया गया,जिसमें मुख्य जिला कार्यपालक अधिकारी विजय बहादुर राव द्वारा क्षेत्र के सम्मानित किसानों को बैंक द्वारा 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से ऋण उपलब्ध कराने को प्रमुखता से विस्तृत रूप से बताया गया जिसमें केसीसी पशुपालन एवं मत्स्य पालकों को 3% उपलब्ध कराने के साथ व्यवसाय हेतु कृषि ऋण तथा वेतन भोगी कर्मचारी को व्यक्तिगत ऋण की सुविधा बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के उपलब्ध कराने के लिए बताया गया है बैंक द्वारा आरटीजीएस तथा निफ्ट द्वारा अन्य बैंकों से खाते में पैसा मगाने एवं भेजने की सुविधा प्रदान की जा रही है, मौके पर बैंक मैनेजर अरुण राजभर सहित अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button