गाज़ीपुर:भागीरथपुर गौशाला निर्माण में आया नया मोड़”गलत को सही बताने में जुटे अधिकारी

सचिव और ग्राम प्रधान की मिली भगत से गौशाला निर्माण में हों रहा भ्रष्टाचार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर। मनिहारी विकास खण्ड के कैथवली ग्राम सभा के भागीरथपुर गांव में हो रहे गौशाला निर्माण में आया नया मोड़ गलत को सही बताने में जुटे अधिकारी एक सप्ताह पहले बीडीओ अनुराग रॉय को सूचना दी गई थी की गौशाला निर्माण में हों रहा भ्रष्टाचार जिस पर बीडीओ ने कहा था कि मामले की जॉच करवाएंगे और एक सप्ताह का वक्त बीत चुका लेकीन धरातल पर कोई कार्यवाही नज़र नहीं आई

बीडीओ का वर्जन

जब इस पूरे प्रकरण पर बीडीओ अनुराग रॉय से निरीक्षण की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सफ़ेद बालू की शिकायत मिली थी जिसके बाद वहां पर जेई को भेजे थे उसने बताया था कि जमीन के नीचे बेसमेंट में सफेद बालू मिक्स करके लगाया था और सब काम ठीक-ठाक हो रहा है। कई फिट देवाल ऊपर उठ चुकी थी बेसमेंट का कोई सवाल ही नहीं था। इतना ही नहीं गर्रा मिट्टी से न्यू का निर्माण किया गया है

अमरेंद्र चौहान (जेई) वर्जन

जेई अमरेंद्र चौहान ने बताया कि अगर वहां पर घटिया मटेरियल से निर्माण हो रहा है तो उसको उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा

ग्राम विकास अधिकारी का वर्जन

सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि बीडीओ साहब ने नंबर दिया है। कुछ मामला है क्या ? वाह सचिव साहब मानो जैसे लग रहा कि सचिव साहब को कुछ पता ही नहीं है। कि उनके ग्राम सभा में क्या चल रहा है। इतना बड़ा भ्रष्टाचार आख़िर कैसे हों सकता है। आख़िर मनिहारी विकास खण्ड में चल क्या रहा है। बीडीओ कुछ और बयान दे रहे हैं जेई कुछ और बयान दे रहे हैं सचिव की तो बात ही कुछ और है। अब देखना होगा की बीडीओ अनुराग रॉय के द्वारा क्या कार्यवाही की जाएगी

यह हैं पुरा मामला

मनिहारी ब्लॉक अन्तर्गत कैथवली ग्राम सभा के भागीरथपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रदीप यादव के द्वारा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में सफेद बालू,और लाल बालू और थर्ड क्वालिटी का ईट इस्तेमाल किया जा रहा है। मानक विहीन तरीके से गौशाला का निर्माण हों रहा है। एक तरफ़ छुट्टा जानवरों की समस्या से राहत पाने के लिए सरकार लाखों रुपए की बजट से जगह-जगह गौशाला बनवा रही है। ताकि लोगों को छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात मिल सके लेकिन यहां तो गौशाला बनकर तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की दीवार चढ़ने लगा जब इसके संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान प्रदीप यादव से बात हुईं तो मीडिया के सवालों से कतराते नज़र आए और यह बताया कि लखनऊ से फोन आया था मीटिंग के लिए मनिहारी ब्लॉक पर हैं। गौशाला बना रहे मौजूदा मिस्त्री ने बताया कि प्रधान अभी यहीं पर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button