Azamgarh :यातायात पुलिस आजमगढ़ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए किया जागरूक
यातायात पुलिस आजमगढ़ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए किया जागरूक
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 09.11.2024 को पुलिस अधीक्षक,आजमगढ़ हेमराज मीना व अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात विवेक त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, तीन सवारी चलने तथा ओवर लोडिंग चलाने वाले वाहन
चालकों को जागरूक किया गया तथा यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न स्कूलों/कालेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी दी गयी ।
जागरूक किये गये स्कूलों/कालेजों का विवरण निम्नवत है –
1. जयपुरिया पब्लिक स्कूल कंधरापुर, आजमगढ़ थाना कंधरापुर।
2. ग्राम समाज इण्टर कालेज जय नगर जिगनी मेंहनगर, आजमगढ़ थाना मेंहनगर।
3. श्री हरिशंकर पीजी कालेज रामपुर जहानागंज आजमगढ़ थाना जहानागंज।