आजमगढ़:मंडलायुक्त के निर्देश पर हुआ तहसील का निरीक्षण,समय से फाइलों के निस्तारण का हो निरीक्षण अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने दिया निर्देश
गंभीरपुर /आजमगढ़। निजामाबाद तहसील का मंडलायुक्त के निर्देश पर बुधवार को निरीक्षण अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने निरीक्षण किया उन्होंने तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के बाद सबसे पहले उप जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, संग्रह के निरीक्षण के बाद तहसीलदार न्यायालय, कार्यालय तथा संग्रह का निरीक्षण किया। इसी तरह नायब तहसीलदार के न्यायालय और कार्यालय का निरीक्षण किया तहसील के सभी पटलों पर स्वयं जाकर उन्होंने गंभीरता और गहनता से निरीक्षण किया उन्होंने इस निरीक्षण में सभी पटलो पर संतोषजनक पाया उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को फाइलों का समय से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए तहसील मुख्यालय अपनी समस्या लेकर आने वाले को त्वरित निस्तारण कर सुविधा प्रदान की जाए।