भदोही:नवागत जिलाधिकारी ने देर शाम किया पदभार ग्रहण, कलेक्ट्रेट परिसर का किया पैदल भ्रमण
विकास के नये क्षितिज पर पहुॅचेगा कालीन नगरी भदोही-नवागत जिलाधिकारी,आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तैयारियों के दृष्टिगत नवागत जिलाधिकारी ने की बैठक
riport: अशरफ संजरी
भदोही। नवागत जिलाधिकारी श्री विशाल सिंह ने बुधवार को देर शाम कोषागार पहुॅचकर निवर्तमान जिलाधिकारी की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद आज वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल ही भ्रमण कर कार्यालयों/विभागों से रूबरू होते हुए साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री विशाल सिंह इससे पूर्व जनपद अयोध्या में नगर आयुक्त/उपाध्यक्ष अधोध्या विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत रहें है। निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज अपने स्थानान्तरित जनपद उन्नाव पहुॅचकर पदभार ग्रहण किया।आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए जनपद में हुए तैयारियों के साथ नवागत जिलाधिकारी श्री विशाल सिंह ने कलेक्टेªट स्थित सभागार में अधिकारियों से परिचयात्मक वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश व कार्यशैली में नवाचार/नवीन पहल पर बल दिया। उन्होंने जनता की सेवा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को फरियादियों की शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण करते हुए उनकी सन्तुष्टि पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता पर न्याय दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तक सभी व्यक्तियों की पहुॅच हो तभी प्रधानमंत्री का अन्त्योदय विजन सकार होगा। बैठक के दौरान नवागत जिलाधिकारी से पुलिस अधीक्षक डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन ने शिष्टाचार भेंटवार्ता करते हुए जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था की स्थितियों से अवगत कराया, साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत किये गये पुलिसिंग प्लान के विभिन्न आयामों पर जानकारी दिया। मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल प्रभारी यशवंत कुमार सिंह ने नवागत जिलाधिकारी को लोकसभा सामान्य निर्वाचन में स्वीप के अन्तर्गत कराये जा रहे विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही यह प्रतिबद्धता भी जताई कि पिछले निर्वाचन की तुलना में इस वर्ष वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मास्टर टेªनिंग कम्पलीट हो गयी है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह ने नवागत जिलाधिकारी को जनपद की भौगोलिक स्थितियों सहित लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र व अन्य इकाईयों से परिचित कराते हुए जनपद के प्रशासनिक विभाजनों व अद्यतन विकास स्थितियों से अवगत कराया। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले निर्वाचन आयोग की बैठक में सम्मलित होने से पूर्व उन्होंने सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी से लोकसभा निर्वाचन के तैयारी विषयक बुकलेट व आवश्यक जानकारी ली।नवागत जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने जनपद के तीनों उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में जितने भी क्रिटिकल बूथ है सबका कैटेगराईजेशन रीजन सूची अविलम्ब उपलब्ध कराये।